26/05/2026
1001366367.jpg

’’मोर मकान – मोर आस’’ अंतर्गत 177 आवासों का 01 जून को होगा आबंटन

 

सरगुजा समय अम्बिकापुर :- नगर पालिक निगम अंबिकापुर आयुक्त  डी.एन. कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक ”मोर मकान – मोर आस” अंतर्गत माता राजमोहनी देवी भवन में 01 जून को सुबह 11 बजे से शेष बचे 177 आवासों का हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से आबंटन किया जाएगा।

बता दें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत शासन से कुल 493 आवासों की स्वीकृति मिली थी। जिसमें पूर्व में 316 आवासों का आबंटन किया जा चुका है।

इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 के पूर्व निवासरत एवं केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देश अनुसार गरीब, मजदूर, दिहाड़ी, आवासहीन एवं भूमिहीन लोगों को शामिल किया गया है।

आबंटन प्रक्रिया में शामिल होने हेतु हितग्राही निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *