सरगुजा समय अंबिकापुर :–
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवचंद वर्मा पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा निवासी गांधीनगर अंबिकापुर ने दिनांक 07/05/26 को रिपोर्ट दर्ज कराया की कुम्हारता, नचाई स्थित वेदिका पेट्रोल पम्प से हिसाब कर नगदी रकम 61670 रु॰ लेकर अंबिकापुर जा रहा था तभी रास्ते में नचाई चौक के पास दो मोटरसाइकिल में 4 लोग चेहरा ढक कर आए एवं प्रार्थी को रोककर उसके गाली गलोज करते जान से मार देने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पास रखा नगदी रकम, मोबाइल, हिसाब की डायरी, मोटरसाइकिल लूटकर भाग गए।
घटना की सूचना आवेदक द्वारा थाना दरिमा में दिए जाने पर थाना दरिमा के अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 309(3) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई। प्रकरण में आरोपियों की लगातार पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वार दरिमा से गांधी नगर के बीच लगे सैकड़ों कि फुटेज चेक किया गया एवं लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। आरोपी पतासाजी के दौरान फुटेज में प्राप्त हुलिया मिलन करने पर आरोपियों की पहचान दुर्गेश, आकाश झारिया, निशांत नगेसिया एवं एक अन्य के रूप में की गई।
विवेचना दौरान आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वार दबिश दी गई जो दिनांक 13/05/26 को आरोपी 1- दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया को हिरासत में लेकर पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह वेदिका पेट्रोल पम्प पर काम करता था एवं अपनी शादी के लिए पेट्रोल पम्प से बिना अनुमति के 30000 रुपए लिया था जिसकी जानकारी मिलने पर पम्प मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था इसी की रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पम्प में लूट करने की योजना बनाई।
गिरफ्तार आरोपी के निशानदेहीनपर 1. दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया पिता रविंद्र लाल जाति हरिजन उम्र 22 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली शिव मंदिर के पास अंबिकापुर 2-आकाश झारिया पिता सुनील राम जाति हरिजन उम्र 20 वर्ष निवासी मिशन चौक अंबिकापुर 3- निशांत नगेसिया पिता योगेश्वर नगेसिया उम्र 20 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अंबिकापुर को गिरफ्तार कर घटना के संबंधी पूछताछ कोया गया जो सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर पल्सर साइकिल CG15DX5401 एवं एक नाग एक्टिवा स्कूटी CG15EH7025 जप्त कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से 3 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं एक अन्य विधी से संघर्षरत बालक को न्यायिक अभिरक्षा में बाल न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रभारी साइबर सेल अम्बिकापुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, रमेश रजवाड़े, विकाश मिश्रा, रमन मण्डल, राहुल सिंह, उमा शंकर साहू की सक्रिय भूमिका रही।

