सरगुजा समय अम्बिकापुर :- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बेलखरिखा में पदस्थ सचिव कमल साय बिना कारण पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
वहीं ग्राम पंचायत में 15वां वित्त योजनान्तर्गत स्वीकृत पुराने कार्य अपूर्ण पाए गए। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में कुल 181 आवास स्वीकृत हैं उनमें से केवल 69 आवास पूर्ण है, जो कि केवल 38 प्रतिशत (जिले का ऐवरेज 68 प्रतिशत) है। ग्रामीणों से चर्चा करने पर यह बात भी सामने आयी कि सचिव श्री कमल साय पंचायत भवन में प्रायः मद्यपान कर उपस्थित रहते हैं।
उक्त कृत्य हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा ग्राम पंचायत बेलखरिखा सचिव कमल साय को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 03 (एक), (दो) एवं (तीन) एवं नियम-22 का उल्लंघन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय जनपद पंचायत लखनपुर निर्धारित किया गया।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





