सरगुजा समय अंबिकापुर :- नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।
कल दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा में दो आरोपियों गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति के कब्जे से 1704 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी गौतम बनवासी तथा जगजीवन प्रजापति दोनों महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के ही रहने वाले हैं।
उक्त दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि उक्त नशीली गोलियों को उन्होंने बेलखरिखा थाना दरिमा जिला सरगुजा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदा था।

उन्होंने यह भी बताया कि भोलूखान अंबिकापुर में बस स्टैंड में स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीला इंजेक्शन कैप्सुल टेबलेट का सप्लाई कर रहा है।
उक्त दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि भोलू खान सीतापुर थाने के एक मर्डर केस में फरार चल रहा है. उक्त दोनों आरोपियों की सूचना को सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने सरगुजा आईजी दीपक झा से साझा की तथा भोलू खान का मोबाइल नंबर आईजी सरगुजा को उपलब्ध कराया।

सरगुजा आईजी की मदद से भोलू खान का मोबाइल नंबर का लोकेशन अंबिकापुर मे ही श्यामलाज में दिखाया तो तत्काल श्याम लॉज में आज दिनांक 18-04-26 को सुबह दबिश देकर शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को पकड़ा गया.. भोलू खान के कब्जे से 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION भी बरामद किया गया.. तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी 22सी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान की तलाश हम लोगों को बहुत दिनों से थी यह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, कफ सीरप सभी चीजों की सप्लाई करता आ रहा था..यह मोबाइल नंबर बदल देता था इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। कल सटीक सूचना मिली जिस वजह से हम लोगों को भोलूखान को पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
भोलू खान ने खुद भी स्वीकार किया कि वह एक मर्डर केस में फरार चल रहा है।
उक्त कार्यवाही सरगुजा आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। उक्त कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





