सरगुजा समय अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में प्रमुख मुकाबले में फाइनल राउंड में सीनियर 50 किलोग्राम महिला में झारखंड की पूनम ओराँव ने तेलंगाना की के. गीता को 6-3 से हराया। महिला सीनियर 62 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल की प्रियंका चौधरी ने असम की देबी दैमारी को 11-0 से हराया। ग्रीको रोमन सीनियर 67 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड के अंजीतकर मुंडा ने गुजरात के वसावा मुकेशभाई को 9-0 से हराया। 97 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के शमा हुन को 8-0 से हराया। पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर में 74 किलोग्राम भारवर्ग में जम्मू कश्मीर के मुनैर हुसैन ने महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार 11-1 से हराया।
ये रहे पदक विजेता-
पदक प्राप्त करने वालों में आज सीनियर 50 किलोग्राम महिला में झारखंड की पूनम ओराँव ने गोल्ड, तेलंगाना की के. गीता ने सिलवर, झारखण्ड की चंचला कुमारी एवं असम की रूपतालिन ने कांस्य पदक जीता। महिला सीनियर 62 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल की प्रियंका चौधरी ने गोल्ड, असम की देबी दैमारी ने सिल्वर, मध्यप्रदेश की चांदनी नरेती एवं असम की अनिशा बासुमातारी ने कांस्य पदक जीता।
इसी प्रकार पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन सीनियर 67 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड के अंजीतकर मुंडा को गोल्ड, गुजरात के वसावा मुकेशभाई को सिल्वर, असम के आकाश करदोंग एवं हिमाचल प्रदेश के अक्षय कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
97 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार ने गोल्ड, जम्मू कश्मीर के शमा हुन ने सिल्वर, हिमाचल प्रदेश के साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
फ्रीस्टाइल सीनियर में 74 किलोग्राम भारवर्ग में जम्मू कश्मीर के मुनैर हुसैन को गोल्ड,महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार को सिल्वर एवं हिमाचल प्रदेश के अंकुश कुमार एवं कर्नाटक अम्रुत फक्कीरप्पा ने कांस्य पदक जीता।
फ्रीस्टाइल सीनियर में 125 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र के विनोद यशवंत सलाकार को गोल्ड,राजस्थान के अमित कुमार मीना को सिल्वर एवं हिमाचल प्रदेश के हरपाल सिंह ने कांस्य पदक जीता।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





