• Tue. Mar 24th, 2026

महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

Mar 24, 2026

सरगुजा समय अम्बिकापुर 24 मार्च 2026:-  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई।

समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत एवं नगर निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने हितग्राहियों को ट्रायसायकल प्रदान की। मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त कर दिव्यांगजनों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

हितग्राहियों ने बताया कि इस सुविधा से उन्हें आवागमन में आसानी होगी तथा वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ आजीविका के साधनों में भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण व्ही. के. उके सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z