• Mon. Mar 2nd, 2026

तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते हुआ गिरफ्तार:: 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई

Mar 2, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते हुआ गिरफ्तार:: 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई

सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है.. कल शाम दिनांक 01-03-2026 को आबकारी उड़नदस्ता टीम को जिला सूरजपुर में तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीला कैप्सूल टैबलेट का सप्लाई करते हुए गिरफ्तार हुआ।। दिनांक 1/3/2026 को जिला सूरजपुर में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिलसिवा ग्राउंड सूरज पुर के पास अभिषेक साहू अपने NISSAN MAGNITE कार क्रमांक CG29AG1098 में नशीला टैबलेट का सप्लाई करने वाला है.. मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तिलसिंवा ग्राउंड के चारों तरफ से घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए कार को देख उसमें बैठे व्यक्ति से उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक साहू निवासी गोविंदपुर साहू पारा जिला सूरजपुर बताया..उसने बताया कि मैं कलेक्ट्रेट सूरजपुर का चपरासी रहा हूँ अभी वर्तमान में तहसील विश्रामपुर में पदस्थ हूं।

अभिषेक साहू के कार की तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड में एक काले रंग के बैग में 560 नग ALPRAZOLAM TABLET तथा 48 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE बरामद की गई।

आरोपी अभिषेक साहू की लक्ज़री कार और समस्त कैप्सूल एवं टैबलेट को जब्त कर आरोपी अभिषेक साहू को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आज दिनांक 02-03-26 को माननीय न्यायालय सूरजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं नीरज चौहान की विशेष भूमिका रही।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

सरगुजा समय के खबर का हुआ पुनः असर वर्षो से जमें राजस्व निरिक्षक का हुआ तबादला लेकिन अभी भी बचे कुछ निरिक्षक
भू माफियाओं कों संरक्षण देने एवं स्वयं भू माफिया वाली प्रविति में काम कर करोड़ों की कमाई करने एवं बिना अनुमति विदेश में अइयासी करने वाले पटवारियों पर कार्यवाही कब?
भाजपा बी एल ए सुरेंद्र साहू के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा (एस आई आर )मतदाता सूची में नाम काटने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म जमा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने थाने में दिया आवेदन। 

अन्य