• Sat. Feb 28th, 2026

आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल दाखिल की हुई कार्रवाई

Feb 28, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

होली के पूर्व संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशे के खिलाफ कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी। आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना रघुनाथपुर अंतर्गत उचडीह मोहनपुर मार्ग पर गस्त के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को अत्यधिक तेजी से जाते देख ओवरटेक कर रोका गया, रुकते रुकते तक बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया परंतु बाइक चालक पकड़ा गया।

बाइक चालक से पूछने पर उसने अपना नाम आशिष पटेल निवासी कोट चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा का बताया..

आशिष पटेल के पीठ पर टंगे पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर पिठ्ठू बैग में एक-एक किलो का 4 गांजे का पैकेट बरामद कर तौल करने पर गाँजे का वजन 4 किलोग्राम होना पाया..आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर मानीय विशेष न्यायालय अम्बिकापुर में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया जहाँ से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि होली के अवसर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ जाती है। इसलिए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम लगातार गश्त कर रही है तथा अवैध मादक पदार्थ के तस्करों पर नजर रखे हुए है।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा की गई ..उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक रणविजय सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य