• Sat. Feb 7th, 2026

गैर इरादतन हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी को दी 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा

Feb 7, 2026

सरगुजा समय सूरजपुर:-  दिनांक 20.01.23 को कालेज रोड़ सूरजपुर निवासी बबिता ने थाना सूरजपुर में सूचना दिया कि 20 जनवरी की सुबह धनरासो उर्फ निशा सिंह के घर सुपा मांगने गई थी घर के बाहर से उसे आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तब यह घर अंदर जाकर देखी तो धनरासो किचन कमरे में कंबल से ढकी हुई थी कंबल को हटाकर देखी तो वह मृत पड़ी थी मृतिका का पति रामरतन देवांगन घर में नहीं था।

सूचना पर मर्ग कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 39/2023 धारा 302 भादवि का पंजीबद्व किया गया एवं आरोपी रामरतन देवांगन पिता सुखल राम उम्र 30 वर्ष ग्राम सुरता, छातापारा, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया। मामले के विवेचक एसआई दिनेश राजवाड़े द्वारा प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) न्यायालय सूरजपुर में पेश किया।


इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र सिंह अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सूरजपुर के यहां हुई।

माननीय न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी कर निर्णय दिनांक 31.01.2026 में समग्र तथ्यों एवं मृतिका को कारित चोटों की प्रकृति के आधार पर धारा 302 भा.दं.सं. के स्थान पर भा.दं.सं. की धारा 304 के प्रथम भाग के आरोप अर्थात गैर इरादतन हत्या का दोषी पाते हुए दोषसिद्ध होने से आरोपी रामरतन देवांगन को 10 वर्ष (दस वर्ष) के कठोर कारावास एवं 5 सौ रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला नें बलरामपुर में आयोजित  जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में हुए शामिल दिए कई निर्देश..
प्रतिबंधित ई सिगरेट, वेप, एवं फ्लेवर लिक्विड बिक्री के 02 मामलों मे 02 आरोपी गिरफ्तार, 55 हजार का प्रतिबंधित नशीला पदार्थ सहित चाइनीज चाकू जप्त
डीएसपी नें खेला प्यार का खेल इस प्यार की कीमत करोड़ों व्यापारी नें लगाया आरोप, अब डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित..

अन्य