• Fri. Jan 16th, 2026

रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य मे अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Jan 10, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर –

:- महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह एवं शक्ति सदन मे महिलाओ एवं बच्चों के बीच पहुंचकर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम ।
:- बालिकाओं को गुड टच बैड टच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति बाल विवाह, बालश्रम के बारे मे दी गई विस्तृत जानकारी।
:- बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर, सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात के नियमो के प्रति किया गया जागरूक।

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए रजत जयंती वर्ष 2025-26′ के तहत 01 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है, इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।

इसी अभियान के तारतम्य मे महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह तथा शक्ति सदन में पहुंचकर वहा उपस्थित महिलाओ एवं बच्चों को संयुक्त रूप से गुडटच- बेडटच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति,बाल विवाह, बालश्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया,  बच्चों एवं महिलाओ को नवीन क़ानून से सम्बंधित जानकारी दी गई एवं नवीन क़ानून अंतर्गत महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराधों मे दोषी को कठोर  दंड दिए जाने के प्रावधान किये जाने की जानकारी भी प्रदान की गई, महिला थाना पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओ एवं बच्चों से उनका हालचाल पूछकर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओ एवं बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या मे पुलिस टीम से संपर्क कर अपनी समस्या साझा करने की जानकारी प्रदान की गई साथ ही आवश्यक टोल फ्री नंबर एवं पुलिस सहायता हेतु जारी नंबर डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 मे संपर्क करने जानकारी प्रदान किया गया, महिलाओ एवं बच्चों को पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह की जानकारी प्रदान करते हुए यातायात के नियमो का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम मे महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनिता भारद्वाज, शक्ति सदन संचालिका मीरा शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक एंजेला मिंज, महिला आरक्षक सविता पैंकरा उपस्थित रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य