24/05/2026
1000078396.jpg

सरगुजा समय रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज


धारा छ. ग़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 4.6.10 पशु क्रूरता निवारण अधिनियमन 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम

गिरफ्तार आरोपी मुशब्बर अली अंसारी पिता आबादी हुसैन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कालिकापुर थाना रामचंद्रपुर,जिला बलरामपुर रामानुजगंज

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 16.06.2025 के सुबह प्रार्थी मनीष भुइया पिता विष्णुदेव भुइया, उम 37 वर्ष, ग्राम कालिकापुर, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर द्वारा सूचना मवेशी तस्करी करने की सूचना दिए जाने पर थाना प्रभारी रामचंद्रपुर द्वारा मौके पर पहुंच कर मवेशी तस्करों से 42 रास गाय ,बैल जिन्हें मारते पीटते बूचड़ खाना झारखंड ले जा रहे थे।

 रामचंद्रपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 42 रास गाय बैल बरामद कर आरोपी भगवान दास एवं मनोज राम निवासी बिशुनपुर को कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपने कथन में अन्य आरोपियों के भी मवेशी तस्करी में शामिल होना बताया गया था। पूर्व में मौके पर  गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था।

प्रकरण में मौके से फरार एक अन्य आरोपी मुशब्बर अली अंसारी पिता आबिद हुसैन जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे रामचंद्रपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.07.2025 को  घेरा बंदी कर ग्राम कालिकापुर से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *