सरगुजा समय अंबिकापुर :- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- खरीददार आरोपी के विरुद्ध भी की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक कार्ड सहित मोबाइल टावर मे लगने वाला सामान किया गया बरामद।
:- मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पता तलाश जारी है।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शम्भू सिंह साकिन बढ़नीझरिया थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 11/07/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी आईडिया कम्पनी मे तकनीशियन का काम करता है कि घटना दिनांक 09/07/25 कों नमनाकला पंचदेव मंदिर के पास स्थित आईडीया मोबाइल टावर के बीटीएस रूम मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दरवाजा का लॉक तोड़कर अंदर घुसकर इलेक्ट्रॉनिक कार्ड, मोबाइल टावर का टुटा हुआ सामान एवं जम्पर केबल चोरी कर ले गए है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 390/25 धारा 331(4), 305 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि बौरीपारा किराये के रूम मे निवासरत अरमान शेख अपने पास मोबाइल टावर से चोरी हुआ सामान रखा है,जो पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही अरमान शेख कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(01) अरमान शेख आत्मज कलाम शेख उम्र 22 वर्ष साकिन लुन्ड्रा बेहराडीह थाना लुन्ड्रा हाल मुकाम शिकारी रोड किराये का मकान बौरीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपने साथियो के साथ मिलकर मोबाइल टावर से इलेक्ट्रॉनिक कार्ड, जम्पर केबल, मोबाइल टावर मे लगे सामान की चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी से चोरी के सामान के बारे मे पूछताछ किये जाने पर कुछ सामान कों सदर रोड निवासी शनि गुप्ता कों बेचना एवं अन्य कुछ सामान कों अपने पास रखना बताया है, जो आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान इलेक्ट्रॉनिक कार्ड एवं मोबाइल टावर का टुटा हुआ सामान आरोपी से जप्त कर मामले मे शामिल खरीददार आरोपी शनि गुप्ता कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(02) शनि कुमार गुप्ता आत्मज स्व. काशीचंद गुप्ता उम्र उम्र 34 साल साकिन सदर रोड थाना कोतवाली अंबिकापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर मोबाइल टावर से चोरी हुआ सामान खरीदना स्वीकार किया गया जो आरोपी के कब्जे से मोबाइल टावर का टूटा हुआ मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक कार्ड बरामद किया गया है, खरीददार आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे धारा 317(2) बी.एन.एस. जोड़कर मामले मे आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक विपिन तिवारी, आरक्षक अतुल शर्मा, रमन मण्डल, धीरज सिंह, राहुल सिंह, घनश्याम देवांगन, संदीप सिंह, सुरेश तिवारी सक्रिय रहे।

