*अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 34(२)आबकारी एक्ट*
*आरोपी*
*01 रंजीत कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव 27वर्ष निवासी सगमा थाना धुरकी जिला झारखंड*
*02 पप्पू यादव पिता दया संकर यादव, उम्र 24वर्ष, निवासी गाजर, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/05/2025 को देहात भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी डिंडो को जरिए मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक काले रंग के होंडा मोटर सायकल क्रमांक सीजी15 EE 3036 से दो व्यक्ति कुर्लुडीह की तरफ से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री करने डिंडो की तरफ आ रहे हैं। सुचना के आधार पर चौकी प्रभारी डिंडो द्वारा मय स्टाफ के रवाना होकर डिंडो मस्जिद के पास रेड किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मोटर सायकल के बीच में रखा दो कार्टून की तलाशी लेने पर एक कार्टून में स्पेशल ब्लेंड विस्की 375 एम एल 01नग, मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब 180एम एल 40नग, किंग फिशर बियर 500 एम एल 13 नग, कुल14 लीटर कीमत करीब 8170 रुपए, मोटर सायकल कीमती करीब 60000 आरोपी 01 रंजीत कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव 27वर्ष निवासी सगमा थाना धुरकी जिला झारखंड, 02 पप्पू यादव पिता दया संकर यादव, उम्र 24वर्ष, निवासी गाजर, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज से जप्त किया गया। दोनों आरोपियों से पूछतछ करने पर सागोबंद, थाना बभनी, उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी शराब दुकान से खरीद कर लाना बताए। आरोपियों से 14 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, व एक मोटर सायकल को जप्त कर चौकी डिंडो में अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 34(२)आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 05/05/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*
*उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गजपति, सहायक उपनिरीक्षक जुनास केरकेट्टा आरक्षक शिव नारायण नंदलाल गोस्वामी तेजू राम अशोक कुजूर भीम एवं चौकी डिंडो के स्टॉप की सराहनीय भूमिका रही।*

