सरगुजा समय सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र पलढा ग्राम के निकेत सिंह ने अपने पिता संजय सिंह और मां पुष्पावती
सिंह के सपने को साकार करने के क्रम में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करते हुए डाक्टर बन गए निकेत के डाक्टर बनने की खुशी में घर सहित गांव में खुशी का माहौल है। बधाईयां देने वाले लोगों,रिश्तेदारों का क्रम लगा हुआ है। घर के लोग इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने दृढ़ निश्चय तथा परिश्रम के दम पर एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले निकेत सिंह के उपलब्धि पर मिठाइयों का दौर जारी है।
*भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में हुए सम्मानित और प्राप्त की एमबीबीएस की डिग्री*
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक में स्थित पलढा ग्राम के निवासी संजय सिंह के पुत्र निकेत सिंह ने साल 2019 में कड़ी मेहनत कर मेडिकल के ऐंट्रेंस में 519 नंबर हासिल किया था और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में एमबीबीएस किया और बने डाक्टर
वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उनके पिता संजय सिंह शिक्षा विभाग में जूनियर आडिटर के पद पर कार्यरत हैं
मां पुष्पावती सिंह शिक्षिका हैं
निकेत के एमबीबीएस की डिग्री मिलने से पूरे परिवार में हर्ष उल्लास है।

