25/05/2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
        उपायुक्त आबकारी  विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में होली के अवसर पर अवैध शराब विक्रेताओं एवं निर्माणकर्ताओ पर आबकारी उड़न दस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

आज दिनांक 12.03.2024 को गस्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर जब थाना मणिपुर अंतर्गत बंजारी निवासी शिवलाल एक्का के घर में जब आबकारी उड़न दस्ता टीम ने छापा मारी तो देख कर दंग रह गए की पांच भट्टी पर महुआ शराब बन रहा था,, तथा प्लास्टिक के 45 पाउच में कुल 58.5 लीटर लीटर महुआ शराब भरकर बचने के लिए रखा हुआ था तथा 200 किलोग्राम क्षमता वाले पांच बड़े-बड़े ड्रम में लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लहान तैयार था।। आरोपी  शिवलाल एक्का को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च)34 (2) एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।


आरोपी शिवलाल एक्का आदतन अपराधी है ,, अंबिकापुर के बड़े एरिया में महुआ शराब की सप्लाई करता है।। शिवलाल एक्का को पूर्व  में भी आबकारी उड़नदस्ता टीम प्रभारी रंजीत गुप्ता ने 110 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।। जेल से छूटने के बाद फिर से बड़े पैमाने पर वह अवैध महुआ शराब बेचने का कार्य करने लगा।। होली में माल खपाने के लिए शिवलाल एक्का बड़े पैमाने पर महुआ शराब बना रहा था मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।


उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे,अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी व संगीता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *