19/05/2026
WhatsApp Image 2024-11-24 at 17.14.55_11c185e9

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 24.11.2024 को थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मानी लाईनपारा में लावारिश रूप से कोयला डम्प किया गया है। सूचना पर थाना विश्रामपुर व सूरजपुर की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां 59 टन अवैध कोयला कीमत करीब 2 लाख 95 हजार रूपये का डम्प होना पाया जिसे जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *