19/05/2026
image_750x_6741eccd50a60

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है। जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है एक दिन पहले कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *