🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी कों गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
🔷 अवैध शराब बिक्री के मामले मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 04 लीटर महुआ शराब कुल किमती 400/- रुपये किया गया जप्त।
🔷 मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
सरगुजा – पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति पर अग्रिम कार्यवाही की गई साथ ही अवैध शराब बिक्री के मामले मे 01 प्रकरण दर्ज कर 04 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं।
थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मायापुर के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे हैं, पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो मौक़े पर 01 व्यक्ति कों आम जगह पर शराब का सेवन करते पकड़ा गया, पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम अभिषेक उपाध्याय उम्र 41 वर्ष साकिन चांदनी चौक घुटरापारा अम्बिकापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मे 36(च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले मे कार्यवाही करते हुए रचना कश्यप उम्र 32 वर्ष साकिन मायापुर अम्बिकापुर के कब्जे से कुल 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 400/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक रजनीकान्त मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव आरक्षक चंचलेश सोनवानी, प्रवीण खलखो, दीनदयाल सिंह सक्रिय रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





