24/05/2026
842db8f7-46f8-47a8-b166-08752933ab3d

🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई सख्त कार्यवाही।
🔷 मामले मे पूर्व मे 02 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
🔷 आरोपियों द्वारा घटना मे प्रयुक्त डंडा/लोहे का रॉड पूर्व मे प्रकरण मे किया गया हैं जप्त।

सरगुजा :-  पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत गंभीर अपराधों मे आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी श्रीनिवास अग्रवाल साकिन कुण्डला सिटी अम्बिकापुर थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 17/05/22 को प्रार्थी अपने विशाल पेट्रोल पंप खरसिया नाका अम्बिकापुर में अपने ऑफिस में था, तभी दोपहर मे सददाम अली अपने अन्य साथियो के साथ प्रार्थी के ऑफिस मे घुसकर प्रार्थी के लडके दिनेश अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल को गाली गलौज करते हुए हत्या करने की नियत से लोहे की पाईप रॉड व डंडे से मारपीट करते हुए गंभीर चोट कारित किये है, जिससे प्राथी के दोनों लडके दिनेश व मुकेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध कमाक 397/22 धारा 452, 294, 307, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आरोपी निस्बाहुल इस्लाम उम्र 34 वर्ष निवासी मोमिनपुरा अम्बिकापुर को दिनांक 18/05/22 को एवं आरोपी नौसाद आलम उम्र 42 वर्ष निवासी खरसिया नाका रिंग रोड अम्बिकापुर को दिनाक 07/11/22 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण के फरार आरोपी सद्दाम अली उम्र 32 वर्ष सा. मोमिनपुरा अम्बिकापुर घटना दिनांक से फरार चल रहा था।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी सद्दाम अली के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सद्दाम अली उम्र 32 वर्ष साकिन मोमिनपुरा अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *