28/05/2026
1003476789.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
*स्वयं के मकान से करते थे अवैध शराब की बिक्री का धंधा*

*आरोपी के पास से मिला 19 लीटर अधिक अंग्रेजी शराब*

⏩  दिनांक 19/05/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  राजेश अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना पर थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा मझलीपारा, सरगवा स्थित विकास राय एवं प्रताप पाली के पार्टनरशिप में चल रहे गैरेज पर छापामारी की कार्रवाई की गई।

जहां आरोपी गणों के पास से उत्तर प्रदेश राज्य का अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की का बोतल 12 नग, 8 पीएम व्हिस्की का पाव, टेट्रा पैक 42 नग तथा आईकॉनिक व्हाइट व्हिस्की का पुआ 18 नग जिसमें कुल शराब की मात्रा 19 लीटर अधिक कीमती 13260 जप्त कर आरोपी (1) विकास राय पिता प्रदीप राय उम्र 27 वर्ष शकील मझलीपारा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा एवं (2) प्रताप पाली पिता पन्नालाल पाली उम्र 28 वर्ष निवासी सरगवां आरटीओ ऑफिस के पास थाना गांधीनगर को, थाना गांधीनगर के अपराध क्रमांक 295/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, नशे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार गांधीनगर पुलिस की एक माह के अंतर्गत यह 7वीं बड़ी कार्रवाई है इसके पूर्व थाना गांधीनगर द्वारा एनडीपीएस तथा आबकारी एक्ट के तहत नशे के व्यापार में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

⏩  उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, आरक्षक विकास सिंह, रिषभ सिंह, अरविंद उपाध्याय व अन्य सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *