24/05/2026
1000055846.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर

:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से 125000/- रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद।
:- नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 11/07/25 कों थाना गांधीनगर की पुलिस पेट्रोलिंग टीम छेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुई थी कि दौरान छेत्र भ्रमण मनेन्द्रगढ़ रोड से किसान राइस मिल रोड के पास पहुंचने पर रोड किनारे चल रहा युवक जो अपने पीठ मे काले रंग का पिट्ठू बैग टांगा था, पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक कों रोककर पूछताछ करने पर युवक द्वारा अपना नाम *शनि विश्वकर्मा आत्मज राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष साकिन पटेलपारा थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर* का होना बताया।

युवक से पिट्ठू बैग मे रखे सामान के बारे मे पूछताछ करने पर उक्त युवक अचानक हड़बड़ाकर किशन राइस मिल रोड के बगल मे खाली मैदान की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया युवक की गतिविधि संदिग्ध होने पर गवाहों की उपस्थिति मे युवक के कब्जे मे रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 4 किलो 980 ग्राम गांजा कुल किमती लगभग 01 लाख 25 हजार रुपये जप्त किया गया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 388/25 धारा 20(बी)(¡¡) (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, विकाश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *