25/05/2026
26

🔷 पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 57000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त।
🔷 रानी सती तालाब के पास मेड़ मे सार्वजनिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ।

सरगुजा :- आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 07/11/24 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि रानी सती तालाब के पास मेड़ मे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 07 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) महेन्द्र गुप्ता उर्फ़ सोनू उम्र 43 वर्ष साकिन ब्रम्ह रोड़ पंचशील गाली अम्बिकापुर (02) विकास सोनकर उम्र 32 वर्ष साकिन सत्तीपारा अम्बिकापुर (03) अर्जुन सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन मझलीपारा सरगवां गांधीनगर (04) गोपाल नामदेव उम्र 31 वर्ष साकिन सत्तीपारा बेचन कॉलोनी गांधीनगर (05) प्रशांत सिंह उम्र 31 वर्ष साकिन सत्तीपारा कर्बला के पास अम्बिकापुर (06) विजय दास उम्र 32 वर्ष साकिन सत्तीपारा अम्बिकापुर (07)अर्जुन सोनकर उम्र 33 वर्ष साकिन सत्तीपारा अम्बिकापुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 57000/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 785/24 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक विवेक राय, रमन मण्डल, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, चंचलेश सोनवानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *