• Sat. Feb 28th, 2026

सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित नवीन क़ानून सम्बन्धी 06 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन,

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

जिले मे कुल 812 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों कार्यशाला मे किया गया प्रशिक्षित।


⏩ नवीन क़ानूनो के लागू होने के पश्चात से ही सरगुजा पुलिस द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको कों नवीन क़ानून की सम्बंधित धाराओं की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं इसी क्रम मे रक्षित केंद्र के सभाक़क्ष मे आयोजित 06 दिवसीय नवीन क़ानून सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन किया गया, प्रशिक्षण मे सहायक जिला अभियोजन अधिकारियो, पुलिस अधिकारियो द्वारा जिले के विवेचको कों 03 नये क़ानून की जानकारी से अवगत कराया गया, नवीन क़ानून संहिता 01 जुलाई 2024 से पूरे देश मे प्रभावी की गई हैं, जिसमे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम का क्रियान्वयन किया गया हैं, पुराने क़ानूनो से नये क़ानून कों और अधिक प्रभावी एवं नागरिक हितैषी बनाया गया हैं, नागरिको कों नये क़ानून मे कई सुविधाएं प्रदान किया गया हैं।

⏩ पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों नये क़ानून के तहत बेहतर विवेचना कर दोषसिद्धि का प्रतिशत बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा किया गया, प्रत्येक प्रकरण मे फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के महत्त्व कों बताते हुए विवेचको कों जानकारी दिया गया कि किसी भी घटनास्थल का मौका जांच करते समय एवं जप्ती करते समय फोटोग्राफी एवं विडिओग्राफी करना नितांत आवश्यक बताया गया, जिससे मौक़े से सम्बंधित साक्ष्य कों एकत्रित किया जा सके एवं न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके, एफएसएल टीम के पहुंचने से पूर्व साक्ष्य संकलन के तरीको पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, प्रत्येक प्रशिक्षण दिवस मे सहायक जिला अभियोजन अधिकारियो द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय सहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के निहित प्रावधानो एवं धाराओं का विस्तार से उल्लेख किया गया, विधिक विशेषज्ञ द्वारा भारतीय न्याय संहिता के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नवीन क़ानून नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा से बनाई गई हैं, क़ानून मे प्राथमिकता का निर्धारण कर महिला सुरक्षा एवं न्याय पर केंद्रित किया गया हैं, आतंकवाद, संगठित अपराध, पीड़ित केन्द्रित कानूनी प्रावधान सहित अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का प्रावधान किया गया हैं, 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला मे सरगुजा पुलिस के कुल 812 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, एडीपीओ  अल्बर्ट टोप्पो,  जितेश्वरी सोनवानी,  नटराज पाण्डेय, कु. अश्वनी ठाकुर, विकास कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, श्रुति कांबले,  जितेंद्र नारायण सिंह कुर्रे, सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

गुदरी चौक मे भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडई एवं बिजली विभाग के अफसर से गाली गलौज करने वालों पर कोतवाली प्रभारी की मौन स्वीकृति, क्या कोतवाली प्रभारी का तबादला कर निष्पक्ष जाँच होंगी या शासन सत्ता के दम पर चलता रहेगा गुंडई?
शहर मे कैसे होगा न्याय का फैसला गुंडागर्दी से या लॉ एन ऑडर से , हॉस्पिटल संचालक एवं पत्रकार पर भाजपा कार्यकर्त्ता के इसारे पर गुंडागर्दी करते हुए हुआ हमला अपराध दर्ज…..
थाना चौक सार्वजनिक शौचालय गायब करने वालों पर होगा FIR दर्ज ? या जनप्रतिनिधि के नियमविरुद्ध कार्यवाही के सामने निगम हो गई नतमस्तक….

अन्य