सरगुजा समय बलरामपुर:-
1. श्रवण कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उत्तर प्रदेश,
2. कृष्ण मोहन कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 20 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी, उत्तर प्रदेश
3. विकाश साव पिता कन्हाई उम्र 21 वर्ष सा. त्रिशुली बेलवादामर थाना सनावल जिला बलरामपुर-रा०गंज (छ0ग0)
मामले का विवरण इस प्रकार है कि गतरात्रि राजस्व एवं पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाहीयों में अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल एक पिकप वाहन क्रमांक UP 64 CT 0199 पकड़ा गया।

पिकप वाहन में सवार आरोपियों से पूछताछ करने पर तस्कर उ०प्र० एवं छ.ग. 01. श्रवण कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उ०प्र०, 02. कृष्ण मोहन कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 20 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उ0प्र0, 03. विकाश साव पिता कन्हाई उम्र 21 वर्ष सा. त्रिशुली बेलवादामर थाना सनावल जिला बलरामपुर-रा०गंज (छ0ग0) की संलिप्तता पायी गयी। अंतराज्य गिरोह धान तस्करी में पायें गए श्री श्रवण, कृष्णमोहन, विकाश के विरूद्ध थाना सनावल में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही किया गया है।
आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही से क्षेत्र के बिचौली एवं अवैध धान परिवहन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों के बीच भय का महौल है ।
पुलिस एवं प्रशासन ने अपना सूचना तंत्र और बढ़ा दी है तथा धर पकड़ की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
गाँव-गाँव में प्रशासन की तरफ से वालंटियर तैयार किए गए हैं जो प्रशासन को धान तस्करों को पकड़ने में सहयोग करेंगें सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखा जायेगा।

