24/05/2026
Screenshot_20240627_203104

🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

🔷 आरोपियों के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक काटा किया गया जप्त।

 सरगुजा :  पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास”* के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले के संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया अफसाना अंसारी साकिन नवागढ़ दिनांक 25/06/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के मकान मे ही किराना दुकान का संचालन करती हैं कि घटना दिनांक 11/6/24 को देर शाम प्रार्थिया का निवास स्थित किराना दुकान खुला हुआ था, दुकान के दरवाजा का एक पल्ला खुला था और घर का काम कर रही थी उसी दौरान खुले दरवाजा से प्रार्थिया देखी कि कामरान, कादीर तथा राजा प्रार्थिया के दुकान के बाहर आए और दुकान मे रखा इलेक्ट्रानिक काटा का तार खींचकर इलेक्ट्रानिक कांटा को चोरी कर ले गये है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 409/24 धारा 457, 380, 34 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) कमरान फरीदी उर्फ़ छोटू उम्र 20 वर्ष sakin नवागढ़ अम्बिकापुर (02) कादिर फरीदी उम्र 18 वर्ष साकिन नवागढ़ अम्बिकापुर (03) राजा उर्फ़ विकाश सारथी उम्र 27 वर्ष साकिन नवागढ़ अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर किराना दुकान से इलेक्ट्रॉनिक काटा की चोरी का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर दुकान से चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक काटा जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक रम्भा साहू,आरक्षक दीपक दास, आरक्षक रमन मण्डल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *