सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल 06 नग दुपहिया वाहन कुल किमती लगभग 03 लाख रुपये किया गया बरामद।
:- आरोपी चन्दन गुप्ता के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व मे चोरी के मामले मे रहा है शामिल।

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया राधा देवी साकिन मायापुर थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा दिनांक 19/03/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थिया दिनांक 16/03/26 को अपने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी/15/डीएक्स/ 7675 से घर के पास काम से गई थी, जो स्कूटी को खड़ा कर काम का बातचीत कर रही थी जो बातचीत के बाद प्रार्थिया वापस आकर देखी तो प्रार्थिया का स्कूटी अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था,आस पास पत्ता तलाश किये जो नहीं मिला प्रार्थिया के स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 181/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियो को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थिया का कथन, घटना स्थल निरीक्षण, घटना स्थल के आस पास के भवनों में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पत्ता तलाश मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि चंदन गुप्ता अपने साथी जीवन कैलाश के साथ समलाया मंदिर के आस पास मोटर सायकल चोरी के फिराक में है।

मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा चंदन गुप्ता व जीवन कैलाश को पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपना नाम (01) चंदन गुप्ता आत्मज कन्हैया गुप्ता उम्र 22 साल निवासी सनराईज स्कुल के बगल गली घुटरापारा थाना कोतवाली अंबिकापुर (02) जीवन कैलाश उर्फ बुट आत्मज बंशु ऑर्मो उम्र 27 साल निवासी ग्राम धन्धापुर महुआपारा थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का होना बताये, आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपियों से हिक्मतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल व स्कुटी की चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों द्वारा प्रार्थिया का भूरे रंग का स्कुटी मौक़े से, होण्डा ड्रीम मोटर सायकल को दर्रीपारा तालाब के पास से, टीव्हीएस स्पोर्ट मोटर सायकल को मंडी रोड सुरजपुर से, एक स्पलेन्डर प्लस मोटर सायकल को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर से, एक स्पेलेन्डर प्लस मोटर सायकल को बिलासपुर चौक अम्बिकापुर से, सफेद रंग का स्कुटी महामाया मंदिर तालाब के पास से चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर घुटरापारा नहर रोड नर्सरी के पास से 02 नग स्कुटी व 04 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है, आरोपी चंदन गुप्ता के विरूध थाना अम्बिकापुर में अपराध कमांक 103/2021 धारा 307,34 भादस., अपराध कमांक 700/2022 धारा 457,380 भादस. का प्रकरण पंजीबद्ध होना व चालानी कार्यवाही होना पाया गया, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बीएनएस का पाये जाने से प्रकरण में जोड़ा गया है। मामले मे अग्रिम जाँच विवेचना जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, उप निरीक्षक के के यादव, आरक्षक सतेंद्र दुबे, रामशंकर यादव, नितिन सिन्हा, अमित विश्वकर्मा, विवेक राय, उमाशंकर साहू, मंटूलाल गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

