24/05/2026
IMG-20260228-WA0238

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

:- आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना मे प्रयुक्त स्कूटी कुल मशरुका 75 हजार रुपये किया गया जप्त।

:- नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।

 

अवैध नशीले मादक पदार्थो की खरीद बिक्री पर सख़्ती से लगाम लगाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए गये है, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गांजा तस्करो पर पैनी नजर रखी गयी थी, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गांधीनगर पुलिस टीम को दिनांक 27/02/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की दो संदिग्ध व्यक्ति एक्टीवा स्कूटी कमांक सीजी/15/डीजे/ 4318 की डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिकी करने हेतु बनारस चौक से डिगमा की ओर जा रहे है।

 

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्कूटी सवार व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) दिनेश थापा आत्मज श्याम थापा उम्र 35 वर्ष निवासी झारसुगुडा उडिसा हा.मु. अजिरमा नेपालीपारा थाना गांधीनगर (02) विक्की तामंग पिता चन्द्रा तामंग उम्र 21 वर्ष निवासी झारसुगुडा उड़ीसा का होना बताये, गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों एवं उनके कब्जे की स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की मे रखा कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 22 हजार रुपये जप्त किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कूटी जप्त किया गया हैं, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीद कर लाना एवं स्थानीय स्तर पर बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 112/26 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमारी द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक विकाश सिंह, कुंदन पाण्डेय, केवल साहू, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *