• Sat. Feb 7th, 2026

प्रतिबंधित ई सिगरेट, वेप, एवं फ्लेवर लिक्विड बिक्री के 02 मामलों मे 02 आरोपी गिरफ्तार, 55 हजार का प्रतिबंधित नशीला पदार्थ सहित चाइनीज चाकू जप्त

Feb 6, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
:- मोबाइल व गिफ्ट गैलरी के दुकान संचालक एवं पान दुकान व डेली निड्स संचालक द्वारा युवाओं को वेप एवं प्रतिबंधित ई सिगरेट, फ्लेवर लिक्विड बेचकर कारित की जा रही थी घटना।
:- मोबाइल दुकान संचालक से 148 नग फ्लेवर लिक्विड, 16 नग वेप, 12 नग bain faczer फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट 02 नग, एवं 40 नग चाइना चाकू किया गया जप्त।
: पान दुकान एवं डेली निड्स संचालक के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का 24 नग रिफिल एवं 10 नग फ्लेवर किया गया जप्त।
:- दोनों मामलो मे आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश।




मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/02/26 को थाना मणीपुर पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि जिला अस्पताल रोड मणीपुर स्कूल के सामने अमित मोबाईल व गिफट गैलरी के संचालक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एवं उसके साथ में उपयोग में आने वाली वस्तुओ का दुकान में रख कर बिक्री किया जा रहा है, जो पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो अमित मोबाईल व गिफट गैलरी दूकान का संचालक उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम (01)अमित अग्रवाल आत्मज सुरेश अग्रवाल उम्र 35 वर्ष साकिन जिला अस्पताल रोड मणीपुर थाना मणीपुर का होंना बताया, दुकान संचालक से इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एवं उसके साथ में उपयोग में आने वाली नशीली वस्तुओ के संबंध में पूछताछ किया गया जो संचालक द्वारा दुकान मे इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एवं फ्लेवर रखकर बिक्री करना बताया गया, आरोपी के निशानदेही पर दुकान मे रखा फलेवर लिक्वीड 148 नग किमती 14100 रुपये, 16 नग वेप, ई सिगरेट 02 नग, 12 नग brain freczer फ्लेवर कुल कीमती 49400/- रुपये तथा चाईना चाकू 40 नग जप्त किया गया।



⏩ इलेक्ट्रॉनिक ई सिगरेट एवं फ्लेवर लिक्विड बिक्री के दूसरे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/02/26 को जिला आबकारी उडनदस्ता टीम सरगुजा एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि स्कुल रोड वाणीदुत एसटीडी पीसीओ के सामने सुशील कुमार केशरी अपने पान ठेला व डेली निडस के दुकान में इलेक्ट्रानिक सिगरेट का विक्रय करता है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया, जो पान ठेला व डेलीनीडस के दुकान  संचालक मौक़े पर उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम सुशील कुमार केशरी आत्मज स्व. प्रेमचंद केशरी उम्र 35 वर्ष साकिन वाणीदूत स्टूडियो के सामने अंबिकापुर का होना बताया, दुकान संचालक से पूछताछ करने पर अपने डेलीनीडस के दुकान में इलेक्ट्रानिक सिगरेट रखना व विक्रय करना स्वीकार किया साथ ही दुकान से इलेक्ट्रानिक सिगरेट का 24 नग रिफिल प्रत्येक का कीमत 40 रुपये कुल किमती 960 रु. तथा 10 नग फलेवर प्रत्येक का किमत 400 रुपये कुल कीमती 4000 रु. जुमला कीमती 4960/- रुपये को निकालकर पेश किया जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया।



दोनों प्रकरणों मे आरोपियों द्वारा अपने मोबाइल दुकान एवं डेली नीडस के दुकान में इलेक्ट्रानिक सिगरेट रिफील व फलेवर रखना व बिक्री करना तथा युवाओ के द्वारा इलेक्ट्रानिक सिगरेट का उपयोग करने से लोक स्वास्थ्य पर खतरा होना पाये जाने से इले. सिगरेट (उत्पाद, विनिमार्ण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय वितरण, भण्डारण और विज्ञापन प्रतिषेध अधि. 2019 की धारा 7. 8 व बीएनएस की धारा 270, कोटपा एक्ट की धारा 6 ख का घटित करना पाये जाने से मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगासा पेश किया गया है।



डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा भावी पीढ़ी को नशे की लत से बचाने एवं ऐसे नशे के विरुद्ध जागरूक करने हेतु मामले को संज्ञान मे लेकर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान प्रमुख प्रधानाचार्य, प्राचार्यो, संचालको एवं छात्र छात्राओं के परिजनों/ संरक्षको से अपील जारी कर कहा है कि ई सिगरेट एवं फ्लेवर लिक्विड की लत भावी पीढ़ी को प्रभावित कर रही है, ई सिगरेट से होने वाली हानि के बारे मे हमारी युवा पीढ़ी को जागरूक करना आवश्यक है, युवाओं/छात्र छात्राओं को सचेत करने नशे की लत से छुटकारा दिलाने के क्रम मे समाज का साथ आवश्यक है, ताकि इस प्रतिबन्ध को धरातल पर पूर्ण रूप से लागु किया जा सके, इस प्रकार की नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सार्थक सूचना पर आमनागरिक कंट्रोल रूम के नंबर 9479193599 पर अपनी शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते है।



उपरोक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों  एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे एवं जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी.तिवारी, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक विजय गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक लालबाबू सिंह सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, घनश्याम राजवाड़े एवं जिला आबकारी उडनदस्ता टीम सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य