23/05/2026
IMG_20240213_163505

सरगुजा समय अंबिकापुर – राहुल गाँधी की भारत जोड़ों यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए मालवाहक वाहनों में भर- भर के ग्रामीणों को लाया गया जिससे कलाकेंद्र मैदान में भीड़ इक्कठा किया जा सके और राहुल गाँधी को ख़ुश किया जा सके.

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग में कांग्रेस पार्टी की स्थिति अजीबो गरीब हाल में हैं यहाँ आपसी गुटबाजी जम कर चल रही हैं जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा.

अब राहुल गाँधी की भारत जोड़ों यात्रा अंबिकापुर पहुंची जिसमे पुरे शहर में जाम की स्थिति निर्मित जो गई और अगर बात की जाये यातायात नियमों की तो राहुल गाँधी के भारत जोड़ों यात्रा को इनके चाहने वालों ने यातायात नियम तोड़ो यात्रा समझ लिया हर चौक चौराहों में मालवाहक पिकअप से ग्रामीणों को भर- भर कर लाया गया जिससे यह माना जा सकता हैं की सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा भारत जोड़ों यात्रा में भीड़ जुटाने हेतु गाँव -गाँव से ग्रामीणों को खोज- खोज कर मालवाहक वाहन में यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए लाया गया.

युवाओं द्वारा जम कर किया गया हुडदंगई राहुल गाँधी के भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने आये युवाओं ने पुलिस की मौजूदगी में जम कर हुडदंगई किया गया निजी वाहनो में सायरन बजाना वाहनो की खिड़की से बाहर लटक लटक कर पुरे शहर में तेज रफ़्तार से वाहनो को चला कर आम जनता में भय का वातावरण निर्मित करना यह था भारत जोड़ों यात्रा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *