13/05/2026
1002054022.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर :- जहाँ एक ओर शहर की एक – एक जनता शहर के सभी सड़कों की बदहाली पर अपना दुखड़ा रो रही है जिन्हे सुनने वाला कोई नेता मंत्री नहीं दिख रहा उसी बिच छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम जनता के भावनाओं के साथ अच्छा मज़ाक कर डाला जहाँ पिछले कई वर्षो से इस सड़क के घटिया एवं बदहाल सड़क व्यवस्था से आम नागरिकों कों काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हर मौसम में अलग अलग समस्याओं से जूझना पड़ रहा है उस बिच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मज़ाक भरा पत्र भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे मंत्री महोदया के द्वारा एम जी रोड़ कों फोर लेन बनवाने के मांग के साथ नितिन गडकरी कों पत्र लिखने की बात सामने आ रही है।

परंतु इन मंत्री महोदया के द्वारा कभी घटिया हाल पर एम जी रोड़ का विरोध करते नहीं देखा गया की विगत कई वर्षो से इस खराब सड़क में कई मासूमों की जान चली गई और मैडम स्वयं से संज्ञान लेकर किसी भी प्रकार से उक्त सड़क के सुधार हेतु कोई पहल की हो जबकि इनका घर भी इसी सड़क से जाने में पड़ेगा।

सीलफिलि तक की खस्ताहाल सड़क पर मौन धारण करने वाली मंत्री महोदया अचानक से इस सड़क कों फोर लेन बनवाने की मांग उठा डाली जबकि घटिया सड़क के विरोध में इनका कोई बयान नहीं आया। इस तरह की स्थिति से यह माना जा सकता है की आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र में इन नेता मंत्रीयों के द्वारा अच्छा मज़ाक किया जा रहा है और आम जनता की भावनाओं के साथ बढ़िया खिलवाड़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *