सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी कों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर दी गई शुभकामनायें।
:- विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं प्रधान आरक्षक को पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान।
:- कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी के परिजनों समेत कार्यालयीन स्टाप रहे शामिल।
सरगुजा पुलिस मे पदस्थ उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के परिजन विदाई सम्मान समारोह मे शामिल हुए, कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने कहा कि उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया हैं, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं प्रधान आरक्षक के परिजनों से चर्चा कर पुलिस परिवार के लिए कल्याण के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया,भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं प्रधान आरक्षक को मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।
विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारी के परिजन शामिल रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





