सरगुजा समय अंबिकापुर:-
आबकारी एक्ट के मामले मे 06 वर्ष से जारी वारंट पर की गई कार्यवाही। आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, इसी क्रम मे थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 46/19 धारा 34 (ख) आबकारी एक्ट के माममे मे फरार चल रही आरोपिया विनीता बाई साकिन देवगढ़ सीतापुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपिया का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपिया कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना सीतापुर पुलिस टीम के प्रयास से 06 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
स्थाई वारंट की तामिली मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक गौरव पाण्डेय, आरक्षक देवनाथ भगत, राम प्रसाद लकड़ा सक्रिय रहे।

