11/05/2026
2024

सरगुजा समय अंबिकापुर :- शहर में लागातार यातायात व्यवस्था के खस्ताहाल हालात से शहर की आम जानता परेशान हैं परंतु लागातार शहर की घटिया यातायात व्यवस्था पर तमाम अखबारों में खबर प्राथमिकता से प्रकाशन के बावजूद इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पुलिस विभाग के आला अफसरों की चुप्पी साधने में बड़ा प्रशन खड़ा होता दिख रहा हैं.

लागातार शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था पर लगाम लगाने में वर्तमान यातायात प्रभारी तृप्ति सिंह राजपूत लागातार नाकामयाब होती नजर आ रही हैं लगभग रोजाना अंबिकापुर के शहर की सड़कों से लेकर शहर के बाहर तक की सड़कों पर ध्वस्त यातायात व्यवस्था से बदहाली का आलम छाया हुआ हैं.

इस तरह की घटिया यातायात व्यवस्था से मासूम जनता अत्यंत गंभीर रूप से परेशान हैं परंतु ऐसा प्रतीत होता नजर आ रहा हैं की आम जनता की परेशानियों से लेकर पुलिस विभाग के आला अफसरों कों कोई लेना देना नहीं हैं जिस कारण से से तमाम अखबारों में लागातार घटिया यातायात व्यवस्था की खबर प्रकाशन के बावजूद कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे हैं इस बचाव के पीछे की आला अफसरों की क्या मज़बूरी हैं यह तों स्वयं विभाग के आला अफसर ही जान एवं समझ सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें की आज दिनांक कों देवीगंज रोड़ के साथ साथ एसपी बंगला के सामने वाली सड़क पर घंटो तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में राहगीरों के वाहन के पहिए वहीं थम गए बड़ा मुश्किल से सरगुजा समय की टीम के द्वारा अपने निजी वाहन से उतर कर यातायात व्यवस्था कों सुचारु रूप से करवाया गया जिससे सड़क पर लगी जाम से आम लोगों कों निजात मिल सकी.

जैसा की हमने पहले भी अपने खबरों में बताया था की यातायात प्रभारी के द्वारा जमकर नियम विरुद्ध तरीके से अपने स्वयं की मनमर्जी के अनुसार पुलिस लाईन एवं यातायात थाना कों चलाया जा रहा हैं जिस कारण छत्तीसगढ़ शासन कों लाखों रूपए का राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा हैं.

लागातार हमने बताया हैं की कैसे पुलिस लाईन में निजी पंजीकृत वाले वाहनों का उपयोग टैक्सी वाहनों में किया जा रहा हैं परंतु इस तरह के बड़े मामलों कों सुनने एवं  संज्ञान लेकर कार्यवाही करने वाला कोई अफसर नजर आता नहीं दिख रहा हैं तों यातायात प्रभारी एवं बहुशाखा प्रभारी के इन तमाम नियम विरुद्ध कार्यों के पीछे आला अफसरों की भी मौन स्वीकृति हैं या फिर इस तरह के कारनामो की जाँच विभाग के आला अफसरों के द्वारा करवा कर कार्यवाही की जाएगी यह देखने वाली बात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *