12/07/2026
IMG-20260712-WA0299

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- अपराधों की रोकथाम एवं तगडी सुरक्षा व्यवस्था हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, सैकड़ो किरायदारों से की गई पूछताछ।
:- विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा शहर की भीतरी एवं बाहरी कॉलोनियो मे बसे किरायदारो एवं मुसाफिरो की कि गई जांच।
:- बाहर प्रान्त के निवासी किरायदारों को अपने आवश्यक पहचान पत्र सहित थाना मे मुसाफिरी दर्ज कराने हेतु दिए गए निर्देश।
:-  आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने पर सख़्ती से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने की दी गई चेतावनी।


अपराधों की रोकथाम एवं जिले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे संदिग्धो की जांच पड़ताल कर किरायदारों का भौतिक सत्यॉपन एवं मुसाफिरो की जाँच कर मुसाफिरी दर्ज कराने एवं बिना सत्यॉयन छेत्र में घूम रहे अथवा रह रहे संदिग्धो का निर्वासन की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक को राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के देखरेख में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान की कार्यवाही की गई, मुसाफिरो से सख़्ती से पूछताछ किया गया, मकान मालिकों को बिना सत्यापन मकान किराये पर नहीं देने एवं किराये में किसी व्यक्ति को मकान देने पर किराये में रहने वाले व्यक्ति की पूर्ण जानकारी मय पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर पूर्व पता स्थाई पता आदि थाना/चौकी में देने के सख्त निर्देश दिए गए।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा सुभाषनगर, भगवानपुर, फूंदुरडिहारी, छेत्र मे थाना कोतवाली के नवागढ़, सत्तीपारा, थाना मणीपुर के बंजारी, लक्ष्मीपुर, मठपारा के साथ साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में मौजूद तमाम ऐसे बस्तियों पर जहा बाहर से आकर निवास करने वालो की संख्या बहुतायत मे हैं ऐसे बस्तियों मे पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगभग 350 मकानों में लगभग 750 व्यक्तियों के पहचान पत्र के आवश्यक सत्यापन किया गया, सत्यापन पश्चात आस पास के निवासरत लोगो को अपने छेत्र मे बाहरी व्यक्तियों के निवास करने की सुचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारियों को निरंतर अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायदारों के सत्यापन, मुसाफिर जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए है।

सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे, छिप कर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरो के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना को त्वरित रूप से सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 पर प्रदाय करें, जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा किया जा सके, सूचना देने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस टीम द्वारा पूर्णतः गोपनीय रखी जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *