• Sun. Apr 12th, 2026

सरगुजा समय खबर का पुनः असर घूसखोर निकला सोहन भगत, सरगुजा समय के द्वारा लगातार खबर छापने पर ACB की कार्यवाही 1 लाख का रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब त्रिभुवन सिंह की बारी..

Apr 12, 2026

सरगुजा समय खबर का पुनः असर घूसखोर निकला सोहन भगत, सरगुजा समय के द्वारा लगातार खबर छापने पर ACB की कार्यवाही 1 लाख का रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब त्रिभुवन सिंह की बारी..

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा समय अखबार के द्वारा जो भी खबर प्रसारित की जाती है वह अत्यंत गंभीरता एवं विशेष सूत्रों के हवाले एवं सत्यता की जाँच करने के बाद में खबर लगाई जाती हैं।

सरगुजा समय के द्वारा लगातार आम नागरिकों के हित में खबर छापने के साथ साथ जिला प्रशासन कों भी उक्त भ्रष्ट उर्वरक निरीक्षक सोहन भगत के मामले में लगातार खबर प्रकाशन किया जाता रहा हैं।

जिसमें हमने लगातार यह बताया कि कैसे सोहन भगत के द्वारा विजय ट्रेडिंग के संचालक से लाखों रुपए के उगाही के लिए DDA पीतांबर सिंह दीवान को मोहरा बनाकर कलेक्टर के अधिकार वाले मामले को अपने अंतर्गत लेते हुए राजसात की कार्यवाही हेतु आदेश पारित करौली है जबकि दादा पीतांबर सिंह दीवान के अंतर्गत वह अधिकार है ही नहीं इसका प्रकाशन सरगुजा समय के द्वारा लगातार किया जाता रहा इसके बाद सरगुजा  ACB टीम ने सरगुजा समय की खबर को प्रमुखता से लेते हुए सोहन भगत उर्वरक निरीक्षक के कार्यशाली को भापते हुए नजर बनाकर रखी थी इसके बाद सरगुजा एसीपी की टीम ने आरोपी सोहन भगत को लगभग ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे भी सरगुजा की टीम ने
ज़िला सरगुजा में कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) सोहन भगत को लगभग ₹100000  रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
मामले की संपूर्ण जानकारी इस प्रकार है कि प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह हैदराबाद की कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है कंपनी द्वारा धान एवं मक्का के बीज मार्केट में सप्लाई किया जाता है, अगस्त महीने की कुल बिक्री होने के पश्चात शेष बची हुई बीज कंपनी में वापस भेजने के लिए माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज दरिमा रोड अंबिकापुर में रखा गया था।

इस दौरान सोहन लाल भगत, बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी विकासखंड अंबिकापुर को बीज भंडारण का पता चलने पर उसके द्वारा प्रार्थी को अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्यवाही का भय दिखा कर 3 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि आरोपी की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पश्चात आज दिनांक 12/04/2026 को प्रार्थी से कुल रिश्वती रकम की पहली किश्त 01 लाख रुपए लेते आरोपी बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

इस तरह की तमाम मामलों पर यह सिद्ध होता है कि सरगुजा समय अखबार के द्वारा जो भी खबर प्रशासन की जाती है वह तथ्य विहीन  है नहीं होता है।

क्योंकि सरगुजा समय अखबार के द्वारा तमाम मामलों की अंदरूनी जांच की जाती है उसे पश्चात उसके खबर का प्रकाशन किया जाता है।

लेकिन कुछ विभागीय एवं गैर विभागीय अधिकारी इस तरह के दलाल अफसर का संरक्षण बना अपने आप को उनके आका समझने का प्रयास करते हैं, जो बाद में अपने आप के किए कारनामों के भूख तो भोगी स्वयं होते हैं।

इसी मामले में लगातार सरगुजा समय के द्वारा पटवारी त्रिभुवन सिंह के अचानक ऐसे अधिक संपत्ति बढ़ाने के मामले में खबर प्रकाशित किया जा रहा है जिसको राजस्व विभाग के एक दो व्यक्ति के जो कि राजस्व विभाग के अधिकारी हैं को को संरक्षण दिया जा रहा है ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होना अत्यंत आवश्यक है।
वह तो मामले की सरगुजा समय के द्वारा जांच जारी है जल्द ही त्रिभुवन सिंह जैसे दलाल पटवारी का संरक्षण करने वाले अधिकारियों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य