25/05/2026
1001366367.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा जिले के अंबिकापुर तहसील के नमनाकला हल्का नंबर 20 पदस्थ तत्कालीन पटवारी त्रिभुवन सिंह रास्वस्व विभाग पर पड़ रहा भारी जिसके कारण बिना अनुमति विदेश यात्रा करने के मामले में खबर प्रकाशन के बावजूद जाँच अधर में कार्यवाही नहीं पटवारी के आला अफसर की मेहरबानी से फर्जी दस्तावेज एवं गहरी साजिस की आ रही गंध भ्रस्ट पटवारी कों गुरुज्ञान देने वाले एवं बचाव पक्ष वाले अफसर पटवारी कों बचाने दिनरात कर रहे मेहनत।

एक पुरानी कहावत हैं की चोर चोरी से जाए पर हेरा फेरी से ना जाए वही वाली कहावत यहाँ पटवारी त्रिभुवन सिंह पर भी सिद्ध होता नजर आ रहा हैं पटवारी साहब के द्वारा नमनाकला हल्का नंबर 20 में पदस्थ होने के पश्चात एक तत्कालीन कलेक्टर की असीम अनुकम्पा एवं छत्रछाया होने? के कारण काफ़ी अवैध रूप से धन कमाया गया जिसमे इस पटवारी के साथ शहर के कई दिग्गज भू माफियाओं का साथ होना एवं जमीन दलाली पर इस पटवारी की भी भूमिका लगातार संदिग्ध रही हैं जिसकी जाँच करवाने की साहस अब शायद ही किसी अधिकारी के पास ना हो।

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी त्रिभुवन सिंह के पास अचानक से हल्का नंबर 20 में पदस्थ होने के बाद आय से अधिक की संपत्ति अर्जित होना कई करोड़ रूपए की भूमि होना जैसी संपत्ति अर्जित की गई हैं जिसके बाद इन साहब के पर सातवे आसमान पर उड़ने लगे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब इनके ऊपर एक तत्कालीन कलेक्टर की अपार मेहरबानी बनी हुई थी तब यह भ्रष्ट पटवारी किसी भी आम नागरिकों कों इंसान समझ ही नहीं रहा था। इस पटवारी के द्वारा ना जाने कितने भू माफियाओं के मददत से शासकीय भूमि का बंदरबाट भी कर डाला जिसकी जाँच करवाने की आवश्यता हैं।

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा समय के द्वारा खबर प्रकाशन के बाद जिस अधिकारी कों पटवारी त्रिभुवन सिंह के ऊपर कार्यवाही करने की जवाबदारी थी अब वही अफसर इस दलाली पूर्वक कार्य करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले पटवारी कों अपने पास बैठा कर इस मामले से बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

राजस्व विभाग के कुछ अफसर लगातार इस भ्रष्ट पटवारी कों बचाने जितने जदौजहद कर रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत होता हैं की कही इस भ्रष्ट पटवारी के कारनामों में उक्त अधिकारी का भी तो साथ नहीं हैं जिसके कारण यह अधिकारी स्वयं ना फस जाए उसके कारण त्रिभुवन सिंह कों बचाने के लिए लगातार कई पैतरे अपना रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें की हमारी टीम इस पुरे मामले में नजर बनाए हुए हैं जल्द ही हम आपको अवगत कराएंगे की किस अफसर के माध्यम से त्रिभुन सिंह कों बचाने फर्जी दस्तावेज तैयार किया जा रहा हैं, किस अफसर ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के बाद त्रिभुवन सिंह अभी वर्तमान जगह में पदस्थ वाली हल्का उपलब्ध कराई एवं वह कौन अधिकारी हैं जो इनके साथ लगातार इनके करतूतों का भागीदार रहा और आज इस पटवारी कों बचाने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहा हैं क्योंकि एक पटवारी के ऊपर जाँच हुआ तो कई राजवस्व विभाग के अफसर जो ईमानदारी का मुखौटा ओढ़ के बैठें हैं सब बेनक़ाब हो जायेगा।

समस्त मामले की जानकारी के लिए अंबिकापुर SDM फागेश सिन्हा से जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *