20/05/2026
1002467964.jpg


36 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा हेलमेट रैली का किया गया आयोजन, माननीय मंत्री ओ. पी. चौधरी ने आमनागरिकों को दिया गया यातायात जागरूकता का सन्देश*।
🔷 *हेलमेट रैली के दौरान नागरिको कों हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमो का पालन करने की गई अपील*।
🔷 *सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे कई विविध जागरूकता कार्यक्रम*।


⏩36 वाँ सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक कों माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओ.पी. चौधरी, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, विधायक अम्बिकापुर राजेश अग्रवाल, विधायक लुन्ड्रा प्रबोध मिंज, कलेक्टर सरगुजा विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने हेलमेट रैली का नेतृत्व कर आमनागरिकों में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न किया गया एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग कर प्रोत्साहित करने एवं यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की गई, हेलमेट रैली पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम भवन से सर्किट हाउस तक निकली गई, तत्पश्चात हेलमेट रैली यातायात कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई ।

⏩ हेलमेट रैली के आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सहित यातायात शाखा के पुलिस स्टाप, पुलिस मितान, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *