सरगुजा समय अंबिकापुर :-
अम्बिकापुर 19 जून 2026/ अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिसमें तहसील अम्बिकापुर के नमनाकला निवासी प्रज्ञा सोनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस एश्वर प्रसाद सोनी, तहसील अम्बिकापुर के घुटरापारा निवासी विनीत कुमार सोनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नीतू सोनी एवं तहसील अम्बिकापुर के बरढोढ़ी निवासी सुशांत राज महंत की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मोहन दास को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

