24/05/2026
1000184607

सरगुजा समय अंबिकापुर – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः काल से ही शिव मंदिर मायापुर अम्बिकापुर में भक्तों का ताँता लगा हुआ था जिसमे भक्तों की श्रद्धा भक्ति शाम तक देखने को मिलते रही सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चें बाबा भोलेनाथ के दर्शन पूजन करने एवं प्रसाद ग्रहण करने आते रहे।



मायापुर का एक मात्र शिव मंदिर जिसमे आस पास के मोहल्ले के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त दर्शन करने लागातार आते ही रहते हैं परन्तु आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पे बाबा भोलेनाथ को मनाने एवं पूजन के लिए श्रद्धालु भक्तों  का ताँता लगा रहा.

महाशिवरात्रि के पावन पर्व में मंदिर के पुजारी सतेंद्र पाण्डेय ने सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ का पूजन प्रारम्भ करते हुए बाबा का रुद्राभिषेक पुरे विधिविधान के साथ सम्पन करवाया तत्पश्चात कोशलेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रारम्भ किया गया अंत में सुधीर सिंह तिवारी एवं कन्हैया साव की अध्यक्षता समस्त मोहल्ले वासियों को भव्यता के साथ भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया.



समस्त कार्यक्रम एवं पूजन में अनिल मिश्रा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,अजय सिन्हा, सतीश शुक्ला, अशोक पाण्डेय, अजय सिंह, मोहन पाण्डेय, अरविन्द शुक्ला, ओम प्रकाश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,संजय तिवारी, शुभांकुर पाण्डेय, अभिषेक सोनी, अतुल कश्यप,संजय तिवारी मुन्ना, अंजनी द्विवेदी, राजू गुप्ता, अरविन्द तिवारी, पंचम पाण्डेय, विकास अग्रवाल,आशुतोष पाण्डेय प्रियम, अवधेश गुप्ता,राहुल शुक्ला, अरविन्द तिवारी,नितेश पाण्डेय, ऋषभ तिवारी शानू, रवि पाण्डेय, ऋषभ पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय,पंकज पाण्डेय के साथ सैकड़ों की संख्या में भोलेनाथ के तमाम भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *