• Sun. Feb 9th, 2025

CRIME : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI ने पत्नी और साली की चाकू गोदकर की हत्या

Dec 3, 2024
भोपाल : राजधानी भोपाल में डबल मर्डर की खबर सामने आने से सनसनी फैल गई, यहां एक ASI ने अपनी पत्नी और साली की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक दो नहीं बल्कि आरोपी ने कई वार किए। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मामला ऐशबाग थाना इलाके का है। जहां मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद 

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:00 बजे आरोपी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद ASI अपने साथ लाए धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद से एएसआई योगेश मरावी फरार हो गया है।  डबल मर्डर की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ASI के घर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। कहा जा रहा है कि, दोनों के बीच में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आरोपी योगेश मरावी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है।

विवाद के बाद की पत्नी और साली की हत्या

बता दें कि, आरोपी बालाघाट का रहने वाला है। वहीं भोपाल में 2 बीएचके फ्लैट में पत्नी अपनी बहन के साथ रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि, आरोपी नौकरानी का सहारा लेकर घर के अंदर घुसा और 6 मिनट के अंदर ही आरोपी ने पहले पत्नी फिर साली की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है। उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता 5 साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह अपनी बहन के साथ ऐशबाग में रहती थी। मरावी 15 दिन से अपनी ड्यूटी से गायब था। आज सुबह एएसआई पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा और पुरानी बातों को भूलाकर साथ रहने को कहा। इसी दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया। इस पर गुस्साए मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से हमला कर दिया। बहन बचाने आई तो उसको भी लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग गया।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का समय नजदीक, आज मंत्रीमण्डल की बैठक कल लगेगा अचार सहिता?
गायत्री हॉस्पिटल का संचालन नियम विपरीत तरीके एवं हॉस्पिटल निर्माण हेतु पास नक्शा के विपरीत निर्माण करने के मामले में कमिश्नर ने दिया जाँच का आदेश
लाखो करोडो का सट्टा लगाकर अवैध धन के आदान प्रदान हेतु फर्जी खाता खोलवाकर आपराधिक षड़यंत्र कारित के मामले मे पुलिस को मिली सफलता, प्रकरण का मास्टरमाइंड आरोपी सुधीर गुप्ता किया गया गिरफ्तार..

अन्य