13/05/2026
1002351415.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
🔷 *थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर किया गया गिरफ्तार*।
🔷 *आरोपियों के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती लगभग 31500/- रुपये किया गया बरामद*।
🔷 *अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी*।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के दिनांक 03/01/25 कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग भगवानपुर खुर्द सामने रोड़ मे सामनेकी तरफ से आ रहे दो युवक जो हाथ मे झोला मे कुछ सामान रखे थे, पुलिस पेट्रोलिंग वाहन कों देखकर बड़ी तेजी से झोला कों लेकर खेत की तरफ भागने लगे दोनों की गतिविधि संदिग्ध होने से दोनों संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम *(01) मुकेश टोप्पो उम्र 21 वर्ष साकिन बिशुनपुर खुर्द थाना गांधीनगर (02) गिरवर दास उम्र 29 वर्ष साकिन करवा गजाधरपुर चौकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर* का होना बताया।

⏩ पुलिस टीम द्वारा संदेहियो से भागने का कारण एवं झोला के रखे हुए सामान के बारे मे पूछताछ किये जाने पर संतोषप्रद जवाब नही दिया गया, जो पुलिस टीम द्वारा संदेहियो के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर 15 नग टेलजेसिक ब्यूप्रीनोरफीन इंजेक्शन एवं 13 नग डायजीपाम इंजेक्शन एवं 35 नग एविल इंजेक्शन कुल 63 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती 31500/- रुपये जप्त किया गया, आरोपियों से जप्त नारकोटिक्स युक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया एवं सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 20/25 धारा 22 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, महिला तेजश्श्वरी राजवाड़े, आरक्षक अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय,बृजेश राय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *