सरगुजा समय अंबिकापुर :- शहर में एक एजेंसी आदित्य HP गैस के नाम से संचालित है, जहाँ के कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र को छोड़ कर दूरदराज मोहल्ले में जा जा कर ठेले वाले चाट चिल्ला एवं अन्य होटल संचालित करने वाले लोगों को ब्लैक में सिलेंडर दें रहे है जिससे इनके द्वारा सम्बंधित खाद्य विभाग के अफसरों के कार्यवाही को खुल्ला चैलेंज देना ही माना जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की मायापुर के वार्ड क्रमांक 31में गुरुवार की सुबह टेम्पू में एलपीजी सिलेंडर लोड कर मोहल्ले में किराये में रहने वाले तमाम व्यवसाईयों को ब्लेक में HP गैस सिलेंडर बेच रहा था।

तभी उक्त आदित्य HP गैस एजेंसी के यहां से आये ड्राइवर से एक उपभोक्ता नें सिलेंडर की मांग की तो ड्राइवर नें सिलेंडर की कीमत 1060 रूपए बताया जिससे उपभोक्ता नें पूछा की यह क़ीमत तो ज्यादा है तो ड्राइवर नें पुरे जोश से यह कहा की यह ब्लेक में दें रहा हु बिना कार्ड वालों को।
मतलब की आदित्य HP गैस एजेंसी के ड्राइवर मोहल्ले में घूम घूम के ठेले एवं होटल संचालकों को घरेलु उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर अवैध तरीके से ब्लैक में बेच रहे है। जबकि अन्य उपभोक्ता इनका इंतजार करते रहते है की सही समय में उन्हें एलपीजी सिलेंडर मिल जाए पर ऐसे लोग ब्लैक में एलपीजी सिलेंडर बेच रहे है।

विचारणीय बात यह है की शहर में खाद्य विभाग किस गहरी नीद में सो रहा है की उसे शहर के ठेले एवं होटलो में अवैध रूप से कामर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलु सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बनारस चौक में लगे भीषण आग में एक सिलेंडर के फटने की बात भी सामने आ रही है क्या किसी अधिकारी नें उक्त एलपीजी सिलेंडर की जाँच कराई की वह घरेलु सिलेंडर था या फिर व्यवसाईक सिलेंडर।

अब विचारणीय बात यह है की इस तरह से ब्लैक में नियम विरुद्ध तरीके से घरेलु सिलेंडर को शहर में चाट चिल्ला जैसे अन्य खाद्य पदार्थ के दुकान लगाने वालों को कामर्षियल सिलेंडर देने के जगह घरेलु सिलेंडर प्रदान करने वाले एजेंसी संचालकों एवं ड्राइवरों पर कार्यवाही क्या और कब होती है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





