25/05/2026
1001086489.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर बलरामपुर

जंगल के रास्ते पैदल पशु तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

गिरफ्तार आरोपीगण
1. शिवपूजन यादव पिता स्व. खेदु यादव उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम चंपापुर थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर
2. लोक प्रसाद यादव उर्फ बबलू यादव पिता माखन प्रसाद यादव निवासी ग्रा जवराही थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/12/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ पशु तस्कर गौ वंशीय पशु भैस को जंगल से पैदल मारते पीटते झारखंड स्थित बुचड़खाना लेकर जा रहे है। प्राप्त सूचना पर थाना बलरामपुर से कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम अलखडीहा जंगल से 09 रास भैस को पैदल झारखंड ले जाते हुए बरामद किया गया।

घटना में संलिप्त आरोपीगण (1) शिवपूजन यादव पिता स्व. खेदु यादव उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम चंपापुर थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर एवं (2) लोक प्रसाद यादव उर्फ बबलू यादव पिता माखन प्रसाद यादव निवासी ग्रा जवराही थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।*

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, आरक्षक सचिंद्र सिंह, आरक्षक रामाश्रय विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *