:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के मामलों में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- उक्त म्यूल खातों का उपयोग साइबर ठगी में हुआ है, जिनके विरुद्ध आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल राज्यों में विभिन्न ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
:- आरोपी के कब्जे से बैंक पासबुक किया गया जप्त।
:- म्यूल एकाउंट के मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरों को जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में दस्तावेजों के अवलोकन पर संबंधित म्यूल खाते के विरुद्ध साइबर पुलिस पोर्टल में विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना तथा उक्त खाते में अवैध राशि छलपूर्वक प्राप्त करने हेतु सिम एवं बैंक खाते का उपयोग षड्यंत्रपूर्वक किया जाना पाया गया, जिस पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 626/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण सदर के आरोपी विकास लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ कि गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम विकास लकड़ा पिता श्री सुरेश लकड़ा (उम्र 40 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुर तेन्दुपारा, अम्बिकापुर, थाना मणीपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि जुलाई–अगस्त 2024 में फेसबुक पर पांच रुपये के ट्रैक्टर छाप नोट के बदले एक लाख रुपये मिलने के विज्ञापन के झांसे में आकर उसने एक अज्ञात कॉलर स्वयं को आरबीआई से बताने वाले के कहने पर अगस्त 2024 में पंजाब नेशनल बैंक में और सितंबर 2024 में केनरा बैंक में खाते खुलवाए तथा दोनों खातों में सामने वाले द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया साथ ही वेरिफिकेशन के नाम पर पीएनबी और केनरा बैंक के एटीएम कार्ड कों कूरियर के माध्यम से भिवाड़ी राजस्थान के पते पर भेज दिए, जिसके बाद संपर्क बंद होने पर उसने अपने खातों में अपना नंबर जुड़वाया। विवेचना के दौरान आरोपी के पास से दोनों बैंकों की पासबुक ई-साक्ष्य के रूप में जप्त की गईं है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा आरक्षक प्रवीण खलखो सक्रिय रहे।
