सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा फर्जी राजस्व आदेश प्रस्तुत कर भूमि अपने नाम कराने के प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- आरोपी की निशानदेही पर राजस्व मंडल बिलासपुर के फर्जी आदेश की सत्यापित प्रति जप्त।
:- प्रार्थी, गवाहों के कथन व जब्त दस्तावेजों के आधार पर अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
:-पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है व मामले में विवेचना जारी है।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तुषार मानिक, नायब तहसीलदार, तहसील कार्यालय लुण्ड्रा द्वारा लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय धौरपुर के न्यायालयीन रा.प्र.क्र.के आवेदक मुस्लिम पिता स्व. मोहिउद्दीन ग्राम खाराकोना व उसके साथी के द्वारा खाराकोना स्थित भूमि खसरा नंबर 814/1, 814/3, 814/4 रकबा क्रमशः 2.40, 0.113, 0.433 हेक्टेयर भूमि को माननीय राजस्व मंडल बिलासपुर के प्र.क्र./M/16/R/07/2019 आदेश दिनांक 01.06.2019 के कूट रचित आदेश को असली आदेश बताकर उक्त भूमि को अपने नाम कराने के लिए दिनांक 11.12.2023 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जो जांच में पूरी तरह फर्जी पाया गया, जिस पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द.सं. के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया था।
⏩ दौरान विवेचना कथन प्रार्थी, गवाह एवं जब्त दस्तावेजों से आरोपी मो. मुस्लिम व उसके साथी द्वारा अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी मो. मुस्लिम फिरदौसी पिता स्व. मोहिउद्दीन उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम खाराकोना थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा राजस्व मंडल के फर्जी आदेश की सत्यापित प्रति पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है। फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक अच्युतचंद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक विशाल मिश्रा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान, शिवप्रसाद खलखो, वीरेंद्र खलखो सक्रिय रहे।
