23/11/2026
IMG-20261123-WA0191

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने अम्बिकापुर के मेडिकल दुकान संचालक राजेश समद्दार से दो लाख रुपए कीमत की 207 नग प्रतिबंधित कफ सीरप एवं 3600  नग प्रतिबंधित टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की


        आज दिनांक 23/11/26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी।


आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 के न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर के संचालक मालिक राजेश समद्दार द्वारा भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप एवं टैबलेट बेचा जा रहा है..मुखबिर की सूचना की तस्दीक के लिए मेडिकल स्टोर से खरीदी कराई गई..खरीदी की पुष्टि होने पर न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में छापा मारा गया..मेडिकल दुकान का मालिक राजेश समद्दार दुकान पर मौजूद मिला परंतु मेडिकल स्टोर में कोई संदिग्ध मादक पदार्थ नहीं मिला तत्पश्चात मेडिकल स्टोर के पीछे एक कमरे से स्वयं मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश समद्दार ने 132 नग MAGNATUSS-T COUGH SYRUP, 75 नग APCORES COUGH SYRUP तथा 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद कराया.. राजेश समद्दार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक कोई ही न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। आरोपी से जब्त संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपए हैं।


सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से माल लेकर आता है..आगे के लिंक की पतासाजी की जा रही है।। आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने नशीली दवाइयों के कारोबारियों से पुनः अपील की है कि वह नशीली दवाइयों के व्यापार से दूर रहें क्योंकि इसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत कठिन से कठिन सजा दी जा रही है.. अपने बाल बच्चों एवं अपने परिवार का ध्यान रखें तथा नशीली दवाइयां बेच कर युवा पीढ़ी को नशे के गर्तमें न ढकेलें।


उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..साथ में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर केहरी, अनिल गुप्ता आबकारी आरक्षक दीपक पांडे आशिष कुंज, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *