23/11/2026
IMG-20261123-WA0202

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई सख्त वैधानिक कार्यवाही, प्रकरण माननीय न्यायालय किया जा रहा पेश।
:- अभियान के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) एवं मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों की हुई सख्त जांच।
:- कुल 63 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, 05 तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही।


⏩ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत थाना कोतवाली, गांधीनगर, मणीपुर और यातायात शाखा की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) एवं मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों की सख्त जांच एवं कार्यवाही की गई।

⏩ प्रमुख कार्यवाहियों का विवरण:-

शराब पीकर वाहन चलाना (धारा 185 MV Act) अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए कुल 4 चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई।

*थानावार चालानी कार्यवाही एवं समन शुल्क:-* यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी बड़े पैमाने पर चालानी कार्यवाही की गई है।

*थाना कोतवाली:-*  मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें बिना हेलमेट 3 प्रकरण -1,500 रुपये शुल्क और मौके पर दस्तावेज पेश न करने 3 प्रकरण – ₹1,800 शुल्क की कार्यवाही की गई । 

*थाना गांधीनगर:-*  कुल 08 प्रकरणों में 3,700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 03 प्रकरण मौके पर दस्तावेज पेश न करने के 04 प्रकरण और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने का 01 प्रकरण शामिल है।

*थाना मणीपुर:-* बिना सीट बेल्ट 3 प्रकरण, मौके पर दस्तावेज पेश न करने 5 प्रकरण और तीन सवारी/ट्रिपल राइडिंग 2 प्रकरण समेत कुल 10 चालानी कार्यवाही की गई।

*यातायात शाखा:-*  कुल 35 प्रकरणों में 14,900 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, जिसमें बिना सीट बेल्ट 14 प्रकरण, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग 8 प्रकरण, बिना हेलमेट 5 प्रकरण,  दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग 3 प्रकरण, मालवाहक में सवारी बैठाना 2 प्रकरण, दस्तावेज न होना 2 प्रकरण और बिना वर्दी वाहन चलाना 1 प्रकरण शामिल हैं।

सरगुजा पुलिस की अपील :-सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें और शराब पीकर वाहन चलाने या ट्रिपल राइडिंग जैसी लापरवाही से बचें । एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *