सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- यातायात शाखा द्वारा मामलो में की गई सख्त कार्यवाही।
:- अंडरऐज ड्राइविंग के मामले में 25 हजार रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित।
:- शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 10 हजार रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित।
⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा कुल 35,000 रुपये (पैंतीस हजार रुपये) का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
⏩ पहले प्रकरण में, मोटर सायकल से संबंधित मामले में धारा 199A मोटर व्हीकल एक्ट (नाबालिग द्वारा वाहन चालन) के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा रूपचंद आत्मज तेज नारायण उम्र 45 वर्ष, साकिन हर्रटिकरा, मणीपुर पर 25,000 रुपये (पच्चीस हजार रुपये) का अर्थदंड लगाया गया है।
⏩ वहीं अन्य दूसरे प्रकरण में, पीकप वाहन चालक राजा नागेश आत्मज मोहन नागेश उम्र 35 वर्ष, साकिन लुण्ड्रा के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट शराब के नशे में वाहन चलाना के अंतर्गत कार्रवाई की गई, जिस पर न्यायालय द्वारा 10,000 रुपये (दस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।
⏩ सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए न दें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
