सरगुजा समय सूरजपुर:- पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनॉक 17.11.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ है कि चन्दरपुर निवासी नंदकेश्वर साहू अपने घर में अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां नंदकेश्वर साहू मिला जिसकी मौजूदगी में विधिवत् मकान की तलाशी लेने पर एविल इंजेक्शन 15 नग, आईपीपीएल इंजेक्शन 6 नग एवं रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 8 नग कुल 29 नग इंजेक्शन बरामद हुआ जिसकी कीमत बाजारू कीमत करीब 15 हजार रूपये है। पूछताछ पर उसने बताया कि उक्त नशीली इंजेक्शन को रहमान निवासी देवनगर एवं ममसाद अली उर्फ गुड्डा निवासी रामानुजनगर के पास से खरीदकर लाया है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(सी), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी (1) नंदकेश्वर साहू पिता जीतन साहू उम्र 41 वर्ष निवासी चन्द्रपुर देवल्लापारा थाना सूरजपुर (2) ममसाद अली उर्फ गुड्डा पिता रहमत अली उम्र 44 वर्ष निवासी त्रिपुरेश्वरपुर डगमला थाना रामानुजनगर (3) रहमान उर्फ अब्दुल रहमान पिता स्व0 मोहम्मद रमजान उम्र 47 वर्ष निवासी देवनगर नवापारा को गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, पीएसआई नागेश कुमार, रूचि रजक, आरक्षक परमेश्वर राजवाड़े, रामेश्वर जगनायक सक्रिय रहे।
