सरगुजा समय अंबिकापुर / रायपुर छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ में पटवारियों के हड़ताल कों कमजोर करने की कड़ी राज्य के उन पटवारियों पर ज्यादा ठीकरा फोड़ा जा सकता है जिन्होंने अपने पैसों और पहुंच का लाभ उठाते हुए पटवारी से पदोन्नति पा कर RI बनने के प्रश्नपत्र कों ही खरीद लिया और होटलो में रुकर बड़े आराम से लिक पेपर के माध्यम से प्रश्न के उत्तर रट लिया गया।
छत्तीसगढ़ में 216 पटवारियों की राजस्व निरीक्षक (RI) पद पर पदोन्नति के लिए हुई विभागीय परीक्षा के पेपर लीक कांड में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे राजस्व अमले की कमर तोड़ दी है। जांच की आंच सीधे सरगुजा संभाग तक पहुंचने और लगातार हो रही गिरफ्तारियों से सहमे अधिकांश पटवारियों ने संगठन के हड़ताल के आह्वान से पूरी तरह किनारा कर लिया है। गिरफ्तारी, पूछताछ और निलंबन की तिहरी मार से बचने के लिए मैदानी अमला किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन से दूर रहते हुए चुपचाप अपने हल्कों और दफ्तरों में कामकाज निपटाता नजर आ रहा है।
OMR में 85% तक एक जैसे जवाब और तकनीकी सबूतों ने बिगाड़ा आंदोलन का गणित:- हड़ताल के पूरी तरह फ्लॉप होने के पीछे EOW के पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य भी बड़ी वजह मानी जा सकती हैं। जांच एजेंसी द्वारा कराई गई OMR शीट की तुलनात्मक जांच में अभ्यर्थियों के 70 से 85 प्रतिशत तक जवाब हूबहू एक जैसे मिले हैं, यहां तक कि एक ही सेट में गलत किए गए जवाब भी समान पाए गए हैं। इसके अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल टावर लोकेशन और डिजिटल फॉरेंसिक साक्ष्य भी जांच के दायरे में हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक कांड में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने राजस्व अमले में खलबली मचा दी है। जांच की आंच अपने गले तक पहुंचते देख प्रदेश के अधिकांश पटवारियों ने संगठन के हड़ताल के आह्वान से किनारा कर लिया है। गिरफ्तारी, पूछताछ और निलंबन के दोहरे खौफ के चलते मैदानी अमला किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से बचते हुए चुपचाप अपने दफ्तरों और हल्कों में कामकाज निपटाने में जुटा है।
CDR और शिनाख्त परेड ने बिगाड़ा पटवारियों के आंदोलन का गणित:- हड़ताल के फीके पड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण EOW की तकनीकी जांच और कार्यपालिक दंडाधिकारी के सामने हो रही शिनाख्त परेड है। जांच एजेंसी द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल लोकेशन, बैंक ट्रांजेक्शन और OMR शीट के एक समान पैटर्न की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कई पटवारियों को शिनाख्त परेड और पूछताछ के लिए तलब किया जा चुका है। ऐसे में जिन पटवारियों का नाम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घोटाले से जुड़ा है, वे हड़ताल या धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर शासन-प्रशासन की नजरों में नहीं आना चाहते ऐसा माना जा सकता है।
निलंबन की सख्ती का भी असर:- प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि पूर्व के आंदोलनों के दौरान हड़ताली पटवारियों पर हुई निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई का असर भी अभी तक कायम है। एक तरफ पेपर लीक की जांच का दबाव और दूसरी तरफ काम बंद करने पर तत्काल निलंबन की तलवार—इस दोहरे दबाव ने पटवारी संघ की रणनीति को कमजोर कर दिया है। परिणामस्वरूप, आम जनता के राजस्व से जुड़े कामकाज पर हड़ताल का कोई खास असर नहीं दिख रहा है और अधिकांश पटवारी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।
दिल्ली से दबोचे गए आरोपियों की शिनाख्त परेड ने उड़ाई नींद:-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार EOW की जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव ने अपने रिश्तेदारों और संभागवार बिचौलियों के जरिए इस पूरे सिंडिकेट को चलाया था।
हाल ही में जांच एजेंसी ने दिल्ली में दबिश देकर मध्य प्रदेश के भिंड निवासी वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) को गिरफ्तार किया है, जिन्हें विशेष अदालत ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। हड़कंप की सबसे बड़ी वजह यह है कि रायपुर लाने के बाद परीक्षा में शामिल पटवारियों से इन दोनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई, जिसमें उनकी पहचान भी हो चुकी है। इस शिनाख्त के बाद से ही घोटाले से जुड़े पटवारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
सरगुजा के 6 RI की कारगुजारी उजागर होने से स्थानीय स्तर पर मचा कोहराम :– EOW की जांच में सरगुजा संभाग के छह राजस्व निरीक्षकों (RI) की सीधी संलिप्तता सामने आने से स्थानीय राजस्व अमले में भारी खलबली मची हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी के दस्तावेजों के मुताबिक सरगुजा संभाग में RI नरेश मौर्य, अभिषेक सिंह, धर्मदेव लकड़ा, गौरीशंकर राम, धर्मजीत मिंज और फूल सिंह को अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
अति विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरीशंकर राम और धर्मजीत मिंज ने 18 पटवारियों से 26.50 लाख रुपये की वसूली की। वही अभिषेक सिंह और धर्मदेव लकड़ा ने 14-15 अभ्यर्थियों से 20 लाख रुपये जुटाए, जबकि नरेश मौर्य के जरिए 18.50 लाख रुपये वसूले गए।
शहर के इन होटलो में रुकवाया गया था पटवारियों कों :- विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभाग के पटवारियों को होटल उत्सव इन, ऑल-इन-वन, वी.डब्ल्यू. कैनियन और पामबिला रिसॉर्ट में ठहराकर प्रति अभ्यर्थी 50 हजार से 1 लाख रुपये तक लेकर प्रश्नपत्र के उत्तर रटवाए गए थे।
मिली जानकारी के अनुसाए अब तक इस पूरे कांड में 1.04 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चल चुका है और करीब एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली की जांच जारी है। ऐसे में जिन पटवारियों ने सौदेबाजी कर परीक्षा दी थी या जो किसी भी रूप में इन बिचौलियों के संपर्क में रहे हैं, वे हड़ताल या विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर शासन-प्रशासन की नजरों में नहीं आना चाहते। ऊपर से काम बंद करने पर तत्काल निलंबन की पूर्व की सख्त कार्रवाई का डर भी बरकरार है। इसी दोहरे खौफ के कारण अधिकांश पटवारियों ने आंदोलन से दूरी बनाते हुए नियमित ड्यूटी करने में ही अपनी भलाई समझी है।
